रेप केस में सहियोगी आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट मुनीश उपाध्याय।
बिजनौर/स्योहारा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भले ही प्रदेश में महिलाओं को शक्तिशाली बनाने तथा निर्भय बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। परंतु कुछ महिलाएं स्वयं महिलाओं का उत्पीड़न किए जाने पर उतारू हैं। तथा महिला होकर भी महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ कर रही है।ऐसा ही एक मामला जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र स्योहारा का है।पुलिस ने वांछित आरोपी महिला को रेप केस के मुख्य आरोपी का सहयोग किये जाने के आरोप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को एक पीड़ित महिला ने थाने में एक तहरीर देकर अवगत कराया था। उसकी नाबालिक पुत्री अदनान पुत्र आरिफ जैदी निवासी स्योहारा के घर पर साफ सफाई का कार्य करती है आरोपी अदनान द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ कृत्त गया है तथा विरोध करने पर वादिनी की पुत्री के साथ मारपीट की गई है उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है इस घटना में मोहल्ला मंसूर सराय पीत्थापुर कस्बा में थाना स्योहारा निवासी एक महिला द्वारा अदनान का सहयोग भी किया गया है। मामले से संबंधित मुकदमे में पुलिस कार्यवाही के दौरान एक महिला शायना ( काल्पनिक नाम) पत्नी मौहम्मद इरफान का नाम प्रकाश में आया है। 26 अक्टूबर को पुलिस ने वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
,
Post Comment