×

शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ घायल तेंदुए को पिंजरे में कैद किया

*रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।बागपत/बड़ौत।बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव के पास जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।बरनावा गांव में दाहा मार्ग पर आबादी के नजदीक जंगल में एक गन्ने के खेत के किनारे शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। सुबह के समय ग्रामीण तेंदुए की आवाज़ से सहम गए। इसकी सूचना उन्होंने गांव वालों को दी। तेंदुए के फंसने की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी गई, डीएफओ राजेश कुमार रेंजर सुनेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची इंस्पेक्टर कुलदीप सिरोही ने भीड़ को वहां से हटाया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। वन रेंजर राजेश कुमार ने बताया तेंदुआ एक शिकंजे में फस गया था रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ भागने लगा कुछ ही देर की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया तेंदुआ का उपचार कराया जा रहा है उपचार के बाद उसे घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की भी की गई है।

Post Comment

You May Have Missed