सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाजपुर ने खेलों में भी लहराया परचम
ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ/ आमिर हुसैन
उत्तराखंड
बाजपुर/उधमसिंह नगर: खेल महाकुंभ में न्याय पंचायत चकरपुर स्तर पर सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाजपुर की अंडर 14 आयु बालिका वर्ग ने “खो खो” में स्वर्ण पदक जीता और अंडर 17 आयु बालिका वर्ग ने “खो खो” में रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 14 आयु बालिका वर्ग “गोला फेंक” में दिव्या यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 17 आयु बालिका वर्ग “गोला फेंक” में स्नेहा जोशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 17 आयु बालिका वर्ग में “200 मी. दौड़” में अल्पना टोपो ने सभी प्रतियोगियों को पीछे कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया वहीं अंडर 17 आयु बालक वर्ग में प्रणव ने 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया।अंडर 17 आयु बालक वर्ग में 100मीटर दौड़ में व “गोला फेंक” में तरुण पंत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सेंट मैरी के होनहार खिलाड़ियों ने न्याय पंचायत स्तर पर अपना क्षेत्रीय प्रभाव स्थापित करते हुए कुल 25 पदक प्राप्त किए।
खेल महाकुंभ में ब्लॉक स्तर पर अंडर 14 आयु बालिका वर्ग ने “खो खो” में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिला स्तर के लिए क्वालीफाई किया और अंडर 14 आयु बालिका वर्ग “गोला फेंक” में दिव्या यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त करके जिला स्तर के लिए क्वालीफाई किया। अंडर 17 आयु बालिका वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में अल्पना टोपो ने कांस्य पदक जीता। सेंट मैरी के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर विद्यालय को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर सिस्टर शाइनी पॉल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस विशेष अवसर पर प्रधानाचार्या ने खेल शिक्षक श्री खड़क सिंह मेहरा व श्री धीरज पांडे के प्रशिक्षण की भी सराहना की।
Post Comment