नगर के प्रमुख स्कूलों एवं मंदिरों में होगा गीता का पाठ।

रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद। विश्व विख्यात गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज के आह्वान पर जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 11 दिसंबर को प्रातः 11 बजे वैश्विक अभियान एक मिनट एक साथ गीता के तीन श्लोक का पाठ कराया जाएगा। इसको लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा स्थानीय होटल में रखी गई।
अजय जिंदल ने बताया कि संपूर्ण विश्व में गीता जयंती 11 दिसंबर को मनाई जाती है। इसी को लेकर विश्व विख्यात गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज के आह्वान पर जनपद के फिरोजाबाद, टूंडला, सिरसागंज, शिकोहाबाद में अधिक से अधिक स्थानों पर 11 दिसंबर को प्रातः 11 बजे गीता के तीन श्लोक का पाठ कराया जाएगा। अभिषेक मित्तल क्रांति ने बताया कि 11 दिसंबर को भगवत गीता के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है, माना जाता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देना शुरू किया था, इसलिए गीता पाठ के प्रतीक के रूप में गीता का प्रारंभिक श्लोक, मध्य श्लोक और अंतिम श्लोक 11 दिसंबर को 11 बजे शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थाओं व कोचिंग इंस्टीट्यूट रे क्लासेस, श्योर सक्सेस क्लासेस, झा क्लासेस, सर्वोदय कोचिंग इंस्टिट्यूट, आईवे इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला, बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, किड्स कॉर्नर स्कूल के अलावा प्रमुख मंदिरों गीता मंदिर, गोपाल आश्रम, छोटे हनुमान मंदिर में कराया जाएगा। दिनेश अग्रवाल ने बताया कि फिरोजाबाद में 2, 3 व 4 जनवरी 2025 को फिरोजाबाद क्लब में दिव्य गीता महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज के द्वारा गीता प्रवचन का सभी जनपदवासियों को लाभ प्राप्त होंगा। प्रेसवार्ता में विनय अग्रवाल, मनोज गर्ग लल्ला आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *