×

गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व केलाखेड़ा गुरुद्वारा सिंह सभा से नगर कीर्तन दोराहा होते हुए बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक से होते हुए हजारों की संख्या में श्रद्धालु अनाज मंडी से गुरुद्वारा सिंह सभा बाजपुर में पहुंचें। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर पालकी आदि आकर्षण का केंद्र रहें। श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर एवं बाइक एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर पर प्रतिभाग किया। गुरुद्वारा सिंह सभा नानकसर ठाठ के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह की अगुवाई नगर कीर्तन निकाला गया।गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना, बिहार में हुआ था। उन्होंने मात्र दस वर्ष की आयु में गुरु की गद्दी संभाली और सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु बनें।गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था। नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, यह तिथि हर साल बदलती रहती है, लेकिन इस अवसर को पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया जाता है। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का दोराहा पर उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र नामधारी सहित अन्य लोगों ने नगर कीर्तन में पंच प्यारों का स्वागत किया। मेंन रोड शर्मा पेट्रोल पंप पर नगर कीर्तन का पहुंचने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सुभाष शर्मा नैनीताल डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंडित अविनाश शर्मा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पंडित जितेंद्र शर्मा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ने पंच प्यारों का स्वागत किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पंच प्यारों का स्वागत किया। शहीद भगत सिंह चौक पर नगर कीर्तन के पहुंचने पर एसडीम डॉक्टर अमृता शर्मा तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट लेखपाल दीपक चौहान ने पंच प्यारों का फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी विकास गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी विमल शर्मा आप प्रत्याशी सौरभ परमार ने पंच प्यारों का स्वागत किया। गुरुद्वारा सिंह सभा बाजपुर के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा ने स्वागत करने वालों का सोल ओढ़ाकर सम्मानित किया। किसी के साथ उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह सीओ विभव सैनी कोतवाल नरेश चौहान, कोतवाल भूपाल सिंह बृजपाल शहीद पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Post Comment

You May Have Missed