फिरोजाबाद।

जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र तहत गांव हरिया के जंगलों में पेड़ों के हो रहे अवैध कटान‌ को रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर माफियाओं द्वारा किए गए जानलेवा हमले को उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री, प्रधान मुख्य संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए घायल वन कर्मियों को अच्छे से अच्छा इलाज कराए जाने और वन माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन आगरा एवं वनसंरक्षक आगरा वृत्त, आगरा ने फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल वन कर्मियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल हाल चाल पूछते हुए घटना क्रम की पूर्ण जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाया।

घायल वन कर्मियों के विषय में पूछे जाने पर ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने बताया कि, सभी घायल वन कर्मी अब खतरे से बाहर हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की संभावना है।

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन आगरा एवं वनसंरक्षक आगरा वृत्त, आगरा ने घायल वन कर्मियों का अच्छे से अच्छा इलाज कराए जाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि, पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से घटना में संलिप्त माफियाओं की अधिक से अधिक गिरफ्तारी कराएं और वन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जिससे, वन माफियाओं के बढ़ते हौसलों को तोड़कर वन कर्मियों का मनोबल बढ़ सके। अवैध कटान की घटनाओं को रोकने के लिए वन कर्मियों की एक बड़ी टीम बनाई जाए। तथा, इस कार्य हेतु पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जाये।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *