होली पर हुआ परिजनों से विवाद तो युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दे दिया जान
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। होली की खुशियाँ मातम मे बदली। होली पर परिजनों से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर तारा बांगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार (18) का शुक्रवार को होली का रंग खेलने के बाद परिजनों से विवाद हो गया। पुष्पेंद्र ने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने पुष्पेंद्र को फंदे से लटका देखा तो उसे आनन-फानन में फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई थी।


Post Comment