ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद । संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने एक जारी संदेश में कहा कि, बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, दृढ़ संकल्प और अटूट समर्पण का प्रतीक है। वह राष्ट्र निर्माता एवं युग पुरूष थे। सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाकर उन्होंने, देश को समानता और सामाजिक न्याय को एक नई दिशा दी। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान न केवल हमारे लोकतंत्र की रीढ़ है, बल्कि, यह हमें सामाजिक समरसता, मानवाधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी करता है।
उत्तर प्रदेश सरकार, विशेष रूप से संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, बाबा साहेब के विचारों एवं योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी गौरवगाथा को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर भारत विश्व गुरू बन सकता है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *