ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ दीक्षित
फर्रुखाबाद।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर लोहिया अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्साधीक्षक अशोक प्रियदर्शी ने फीता काटकर किया। करीब एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य चिकित्साधीक्षक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आप लोगों के द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जान बचायी जा सकती है। साथ ही लोगों में भ्रम होता है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं होता है। शरीर को जितने रक्त की आवश्यकता होती है, स्वयं उतना बना लेता है। आवश्यकता होती है पौष्टिक भोजन लेने की। इसलिए घबरायें नहीं और स्वैच्छिक रुप से रक्तदान कर किसी की जान बचाये। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वह बढ़-चढक़र रक्तदान करें और पुण्य के भागीदार बनें। रक्तदान करने के बाद सभी को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। रक्तदान करने वालों में सुनील यादव, नौशाद अहमद, दीपक कुमार तिवारी, अमित कुमार, संजीव कुशवाहा, गौरव, नावेद खान,जयवीर सिंह, दुष्यंत सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह के नाम शामिल हैं।

