ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जिले के खड़नी कस्वा के नहर पुल के पास विगत वर्षों से लग रहे ब्रह्मदेव मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय मेले में लोगों की भीड़ दिखी। लोग खरीदारी करते नजर आए। प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर पर लोगों का जुड़ाव है। आस्था को लेकर लोग पहुंचते हैं। मंदिर के पास लग रहे मेले में लोगों की भीड़ लग रही है। सुरक्षा को लेकर पुलिस मौजूद रही। मेला अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह वैस ने बताया कई वर्षों से बाबा ब्रह्मदेव की मंदिर पर पूर्णमासी पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। प्रतिवर्ष की बात इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भक्तों की भीड़ मंदिर पर लगी रहती है। आस्था का प्रतीक है। तीन दिवसीय मेले में आसपास क्षेत्र व दूर दराज से आए लोगों का आना जाना रहता है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।