ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। इंदरगढ़ से तिर्वा की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर के चालक ने अनियंत्रण के कारण एक 45 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई।
बताते चलें कि, सायं 3 बजे के करीब 45 वर्गीय अपर्णा पत्नी गंगासागर अगौस गांव स्थित अपने पति की साइकिल की दुकान पर गई थीं। यहां से वापस लौटने के दौरान सड़क पार करते समय इंदरगढ़ से तिर्वा की ओर आ रहे एक लोडर चालक ने महिला को अनियंत्रण के कारण टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब दुर्घटना कर भागने का प्रयास कर रहे लोडर चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान थोड़ी ही दूरी पर पहुंचने के बाद लोडर अनियंत्रण के कारण एक बाइक सवार को चपेट में लेने के बाद पलट गया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।