ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। भागवत कथा के भंडारे के दौरान बिजली करेंट की चपेट में आकर युवक झुलस गया। उपचार को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे युवक के साथी उसकी मौत की सूचना पर मौके से भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले के थाना ठठिया के गांव पिपरौली में भागवत कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रविवार को भंडारे का कार्यक्रम था।
यहां पिपरौली गांव के निवासी नीरज कुशवाहा के डीजे पर पिछले काफी समय से काम कर रहा था कटरा गांव निवासी 20 वर्षीय अर्जुन पुत्र मानसिंह । डीजे को भागवत कथा में लगाया गया था। बीती रात 11 बजे के करीब जब अर्जुन डीजे पर मौजूद था, तभी बिजली करेंट की चपेट में आ गया।
अचेतावस्था में जमीन पर पड़े अर्जुन को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। डीजे संचालक नीरज को जब जानकारी दी गई तो वह मौके पर पहुंचे और अपने साथियों की मदद से अर्जुन को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने अर्जुन की मौत की पुष्टि कर दी।
अर्जुन की मौत की खबर जब डीजे संचालक नीरज और उनके साथियों को हुई तो सभी मेडिकल कॉलेज में ही अर्जुन का शव छोड़कर गायब हो गये।
सोमवार की सुबह मामले में पुलिस की जांच के बाद मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में होने के बाद घटना की जानकारी अर्जुन के परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
सुरसी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *