ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। दुकान से लौटकर घर आने के बाद निकले व्यापारी पुत्र के लापता होने से नगर में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी लापता युवक का पता न चल पाने से पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। जानकारी के मुताबिक तिर्वा नगर के मोहल्ला मंडी बाजार निवासी विनोद गुप्ता पुत्र महादेव गुप्ता का पुत्र 25 वर्षीय गोविंद सोमवार को सुबह तिर्वा कन्नौज मार्ग पर नगर स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने स्थित अपनी मोबाइल की दुकान पर गया था। काम निपटाने के बाद शाम साढ़े 8 बजे के करीब गोविंद वापस घर भी लौट आया। रात नौ बजे के करीब युवक अपने घर से चौराहे पर जाने की बात परिजनों से कहकर निकला था। देर रात तक जब गोबिंद वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के मुताबिक गोविंद के पास मौजूद मोबाइल नंबर 7897939645 भी बंद आ रहा है। मंगलवार को दोपहर तक पता ना चल पाने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी।
पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
गोविंद के लापता होने और करीब 24 घंटे का समय बीतने के बाद भी उसकी कोई खबर ना मिल पाने से परिजनों में चिंता साफ दिखाई पड़ रही थी, वहीं नगर में व्यापारी पुत्र के लापता होने से हड़कंप का माहौल नजर आ रहा था।