ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह के नेतृत्व में प्रभारी यातायात आफाक खां द्वारा जॉइनिंग प्रशिक्षण केंद्र पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिसमें प्रभारी यातायात ने बताया कि दो पहिया वाहन पर हेलमेट धारण करना और चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट धारण करना क्यों आवश्यक है? वहीं ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को किस तरीके से लागू किया जाता है। सड़क इंजीनियरिंग और वाहन इंजीनियरिंग के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को किस तरह से रोका जा सकता है? सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सुनहरे घंटे के अंतर्गत किस तरह जान बचाई जा सकती है? साथ ही यातायात उपकरणों के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को किस तरह से रोकने का प्रयास किया जाता है? सड़क दुर्घटनाओं में चालानी प्रक्रिया का कितना बड़ा योगदान है? सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सड़क चिन्ह कितने सहायक होते हैं,? मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किन धाराओं में कितना जुर्माना लगाया जाता है? इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारी देकर भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए समझाया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक अध्यापक इमरान खान, महिला निरीक्षक एवं कई उप निरीक्षक अध्यापक व मुख्य आरक्षी विजय बाबू एवं आरक्षी दीपक यादव और प्रद्युम्न वैंसला मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *