ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज । भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद जिलाध्यक्ष राज शर्मा के नेतृत्व में जिले के व्यापारियों ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को देते हुए बताया कि मानीमऊ में उमेश दुबे की किराना की दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा फिर आज रात्रि दुकान का ताला काट कर लगभग तीन से चार लाख रुपए की सिगरेट, मसाला, ड्राई फ्रूट्स के अलावा अन्य सामग्रियों को चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। जिससे मानीमऊ के व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
बताते चलें कि विगत 4 अप्रैल को मानीमऊ में किराना दुकानदार उमेश दुबे के दुकान से चोरी हुई थी। जिसका खुलासा न होने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की जिला कमेटी के द्वारा खुलासा करने के लिए बराबर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन पिछली घटना का खुलासा ना होने की बजह से चोरों का हौसला बढ़ गया। और उन्होंने आज रात्रि उमेश दुबे की दुकान में दोबारा चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। और मानीमऊ में एक मेडिकल स्टोर का भी ताला तोड़कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है । भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला अध्यक्ष राज शर्मा के द्वारा 23 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कन्नौज को मानीमऊ की चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए रिमाइंडर लेटर दिया गया था, और पुलिस कप्तान के द्वारा जल्द से जल्द खुलासा करने का भरोसा भी दिया गया था। आज रात्रि में दोबारा हुई चोरी की घटना को व्यापारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया। व्यापारियों ने एकजुट होकर जिला कमेटी के साथ पुलिस अधीक्षक से चोरी का खुलासा करने के लिए वार्ता की। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला अध्यक्ष राज शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से मानीमऊ की घटना को लेकर चर्चा हुई है। पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि टीम बनाकर जल्द से जल्द मानीमऊ में हुई चोरी का खुलासा करते हुए माल बरामदगी एवं चोरों को जेल भेजने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।इससे पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।
ज्ञापन देने वालों में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद तिवारी, समाजसेवक विनय दुबे, आशीष कटियार, आशुतोष त्रिपाठी, संजीव पटेल, , उमेश दुबे, विपिन पटेल, किशन बाथम, लालू कटियार, सचिन शुक्ला एवं अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।