ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह के नेतृत्व में, प्रभारी यातायात आफाक खां द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को बहुत ही महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सीट बेल्ट लगाने के और हेलमेट धारण करने के फायदे बताए गए। वहीं यातायात प्रभारी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से यातायात संबंधी सवाल भी किए गए। यातायात प्रभारी द्वारा दो पहिया वाहन चलाने पर हेलमेट धारण करने के लिए और चार पहिया वाहन चलाने पर सीट बेल्ट लगाने के लिए शपथ दिलाई गई, ताकि दुर्घटनाओं से बचे रहें। इस मौके पर उप निरीक्षक महेश सिंह, जेटीसी मेजर और उस्ताद एवं यातायात पुलिस से मुख्य आरक्षी विजय कुमार व दीपक कुमार यादव मौजूद रहे।