ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। सदर तहसील में सपा नेता रजनीकांत यादव को थप्पड़ों से पीटे जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सपा नेता की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई, जिसमें दो नामजद और दो अज्ञात शामिल हैं। इसके साथ ही पिटाई करने वाले युवक और उसके भाई को समाजवादी पार्टी के कन्नौज जिलाध्यक्ष कलीम खान ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
सदर तहसील परिसर में मंगलवार दोपहर सपा नेता और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रजनीकांत यादव की पिटाई हो गई थी। उन्हें सपा नेता जगमोहन उर्फ डीएम यादव के भाई ने थप्पड़ों से पीट दिया था। रजनीकांत यादव की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो की सत्यता हमारा अखबार पुष्टि नहीं करता है
जलालाबाद क्षेत्र के सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांन्त यादव ने अपने साथ हुई मारपीट के मामले चार लोगो के खिलाफ कन्नौज कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमे दो नामजद और दो अज्ञात है। पुलिस ने रिपार्ट दर्ज कर ली है। ज्ञात हो कल मंगलवार को तहसील सदर परिसर मे सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनी कांत यादव की सपा नेता जगमोहन यादव उर्फ डीएम के भाई ने पीट दिया था जिसका वीडियो वायरल हो गया था तथा यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया था। सपा नेता रजनीकांत यादव ने खिवराजपुरवा निवासी जगमोहन यादव उर्फ डीएम के भाई लल्ला यादव एवं घासीपुरवा निवासी अशोक यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दी जबकि दो अज्ञात को भी शामिल किया गया है।