रिपोर्ट
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर, बक्सीपुर्वा में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी ने राहत सामग्री का वितरण किया। यह अभियान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद कन्नौज के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में चलाया गया। वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी “बऊअन”, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे तथा अन्य पदाधिकारियों ने राहत सामग्री वितरित कर ग्रामीणों का हाल जाना और उन्हें सहयोग का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने ग्रामीणों से 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का अनुरोध करते हुए भरोसा दिलाया कि समाजवादी सरकार बनने पर बाढ़ से बचाव के लिए गाँव में बांध निर्माण और अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनका जीवन स्तर बेहतर बनाया जाएगा। समाजवादी युवजन के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन और विधानसभा अध्यक्ष पी.पी. सिंह बघेल ने बताया कि आज लगभग 165 से अधिक परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीण परेशान हैं और उनमें गहरा रोष व्याप्त है। ऐसे समय में समाजवादी पार्टी उनके हर सुख-दुख में साथ खड़ी है। राहत वितरण कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), राजेश पाल (जिला पंचायत सदस्य), राजेश यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), अंशू पाल (जिलाध्यक्ष सलोवा), नूरुल हसन, नेम सिंह यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), प्रशान्त पाण्डेय, राकेश कठेरिया, चंद्रभान दोहरे, कमलेश कटियार, नितिन यादव, आशीष यादव, शिब्बू तिवारी, विवेक पाल, गुफरान अहमद, मोहम्मद दानिश, मुनी कुशवाहा, कल्लू पाल, मुजम्मिल खान, सद्दाम खान, मुजफ्फरपुर अली, जुनैद खान, अखिलेश राजपूत, अरविन्द कनौजिया, राम निवास राजपूत, अनिरुद्ध यादव, पृथ्वेन्द्र दिवाकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी द्वारा संकट की घड़ी में किए जा रहे सहयोग की सराहना की और राहत सामग्री मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *