रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

फर्रुखाबाद।
नगर के हलवाई विनोद गुप्ता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सदर कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी 55 वर्षीय विनोद गुप्ता बीती रात घर की बैठक में सोया था। उसने बीती रात फांसी लगा ली। फांसी लगाने के लिए विनोद ने कमरे को अन्दर से बंद कर लिया, दो अंगौछो को बांध कर पंखे के कुण्डे में फांसी का फंदा लगाकर स्टूल पर खड़े होकर फांसी पर झूल गया। रोज सुबह ही उठने वाला विनोद जब आज तड़के नहीं उठा तब सुबह 5:30 बजे पत्नी संध्या ने बैठक की खिड़की खोली। विनोद को फांसी पर लटका देखकर संध्या ने चीखना शुरू कर दिया। दरवाजा तोड़ कर विनोद को फांसी से उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कोतवाली के राजीव पाण्डेय, राहुल चौधरी, ने घटना के बारे में जानकारी की। फॉरेंसिक टीम ने घटना के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद का 25 वर्षीय पुत्र अजय एवं 13 बर्ष पुत्र मयंक है। विनोद की पत्नी संध्या ने बताया कि पति पर काफी कर्जा हो गया था। आए दिन लोग घर पर आकर गाली गलौज करके पति को उठा ले जाने की धमकी देते थे। बीती रात भी किसी कर्जदार ने फोन पर हड़काया था।इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।