रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

फर्रुखाबाद।

विगत काफी दिनों से जनपद में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए थे। सितंबर अन्त में जून जुलाई जैसी गर्मी और भयंकर उमस लोगों की परेशान किये थी। काफी समय से बादल काले हो जाते थे। लेकिन आज मंगलवार को मौसम ने करवट बदली और सुबह 11 बजे से शुरू हुई। बारिश देर शाम तक जारी रही। जिससे मौसम सुहाना हो गया और मौसम में ठंडक हो गई। उमस से निजात मिल गई। अक्टूबर माह चालू होने के साथ ही मानसून अब विदाई की ओर है। इसके साथ ही गुलाबी सर्दी का मौसम शुरू हो जाता है। पर इस बार गर्मी विदा होते नजर नहीं आ रही है। दिन में चटक धूप जून जुलाई की याद दिला रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से भरा रहेगा और कहीं कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ पानी की बौछारे पड़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लगातार हुई बारिश से मुख्य सड़कों पर पानी भर गया।नालियों के जाम होने की वजह से शहर के कई मौहल्ले और मुख्य मार्ग पर लोगों को गन्दे पानी में घुसकर निकलना पड़ा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *