-सपा कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ श्रद्धा व सम्मान का कार्यक्रम

रिपोर्ट विरेंद्र तोमर
बागपत/बागपत में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय बागपत में एक श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता थे। उनकी शिक्षाएँ समाज को ज्ञान, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके विचार धर्म, न्याय और मानवता के आदर्शों पर आधारित हैं। आज के समय में हमें उनके उपदेशों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को यह सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्कर्म और सत्य का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उनकी रचनाएँ सदैव समाज में नैतिकता और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती रहेंगी। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव संजीव त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, नगेंद्र सिंह, डॉ. सतीश गौड़, महबूब मलिक, राहुल यादव, रामवीर पंवार, शाहरुख, रोहित सिंह, राजेंद्र यादव, कादिर प्रधान, राधे गुर्जर, सुरेंद्र त्यागी, इरशाद मलिक, सौरभ बिधूड़ी, अशोक, खलील अल्वी, राकी देवधर, राजू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।