राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति–नारी सुरक्षा, नारी सम्मान फेज 5.0 के तहत मंगलवार को ठठिया पुलिस ने ग्राम औसेर में चौपाल लगाकर और ठठिया कस्बे में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। थाना ठठिया के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हसीब अहमद, कांस्टेबल आदित्य तिवारी, महिला कांस्टेबल सुरीति, सोनम शर्मा, क्षमा वर्मा व रिचा ने ठठिया कस्बा क्षेत्र में जगह-जगह महिलाओं से संवाद किया और औसेर में चौपाल आयोजित कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में 1090 वीमेन पावर लाइन, यूपी डायल 112, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 155260 और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर कॉल कर तत्काल मदद प्राप्त की जा सकती है। महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *