VIP और Fancy नंबरों की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

रिपोर्ट विरेंद्र तोमर

बागपत /बागपत में वाहन प्रेमियों के लिए खुशखबरी अब बागपत परिवहन विभाग में नई वाहन पंजीकरण सीरीज़ UP17AC शुरू की जा रही है। उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बागपत की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नई सीरीज़ के आकर्षक एवं वी.आई.पी. नंबरों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया आगामी 7 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होगी। वरिष्ठ सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सीरीज़ UP17AB के सभी नंबरों का पंजीकरण 5 अक्टूबर तक पूर्ण हो चुका है। अब नई सीरीज़ UP17AC के आकर्षक पंजीकरण नंबरों की बोली वाहन पोर्टल (https://vahan.parivahan.gov.in/fancy) के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी।
ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि:07 अक्टूबर 2025, प्रातः 10:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर 2025 तक।
11 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:00 बजे से 13 अक्टूबर 2025, शाम 6:00 बजे तक।
आवेदकों को अपनी इच्छित संख्या का चयन करने के लिए वाहन पोर्टल पर लॉगइन कर आवेदन जमा करना होगा। नीलामी समाप्त होने के बाद सबसे ऊँची बोली लगाने वाले को संबंधित नंबर आवंटित किया जाएगा।अति आकर्षक नंबर: ₹20,000 (दो पहिया) / ₹1,00,000 (चार पहिया) अति महत्वपूर्ण नंबर: ₹10,000 (दो पहिया) / ₹50,000 (चार पहिया) आकर्षक नंबर: ₹5,000 (दो पहिया) / ₹25,000 (चार पहिया) महत्वपूर्ण नंबर: ₹3,000 (दो पहिया) / ₹15,000 (चार पहिया)इन श्रेणियों में 1111, 2222, 0001, 9999, 0707, 2020, 5050, 8888, 9090 जैसे नंबरों के लिए पहले से ही वाहन मालिकों में उत्साह देखा जा रहा है।आरटीओ कार्यालय ने इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी दलाल या बिचौलियों के बहकावे में न आएं और केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करें। प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से की जाएगी।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सफल बोलीकर्ताओं को नीलामी समाप्त होते ही अपने नंबर लॉक कराना आवश्यक होगा, अन्यथा बोली निरस्त मानी जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *