रिपोर्ट सुधीर सिंह।

संकिसा/फर्रुखाबाद।
संकिसा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित बुद्ध महोत्सव में भाजपा विधायक सुशील शाक्य द्वारा सुबह पंचशील ध्वज फहराकर संकिसा गेस्ट हाउस से धम्मयात्रा को बुद्ध स्तूप के लिए रवाना किया गया। सूबे के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बीती रात बुद्ध महोत्सव में नहीं पहुंच सके। विधायक सुशील शाक्य ने बताया कि उनके पास पर्यटन मंत्री का फोन आया था कि मुख्यमंत्री ने बैठक के लिए लखनऊ बुलाया है। इस अवसर पर संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष एवं बुद्ध महोत्सव के सहसंयोजक भंते डॉ धम्मपाल थैरो एवं बुध महोत्सव के आयोजक धम्मलोंको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य मौजूद रहे। धम्मयात्रा में भंते चैतसिक बोधि, भंते नागसेन, भंते शीलप्रिय, भंते धम्मरत्न, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा विधायक सुशील शाक्य, कर्मवीर शाक्य, कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, ओमकार शाक्य, सरदार सिंह शाक्य, राहुल शाक्य एडवोकेट, रघुवीर सिंह, डॉ आलोक शाक्य, डॉ देवेश, शाक्य,सुधीर शाक्य एडवोकेट, विमल शाक्य आदि कई लोग शामिल रहे। इस धम्मयात्रा में बौद्ध अनुयाई पंचशील ध्वज को लहराकर जोरदार नारेबाजी करते रहे जब तक सूरज चांद रहेगा बौद्ध धर्म का नाम रहेगा बौद्ध धर्म की क्या पहचान मानव मानव एक समान। धम्मयात्रा पुरातत्व स्थल पहुंचने पर बौद्ध अनुयायियों ने बुद्ध स्तूप की तीन बार परिक्रमा कर स्तूप के नीचे मोमबत्ती एवं अगरबत्ती लगाकर पूजन किया। भंते डॉक्टर धम्मपाल थेरो एवं भिक्षु देवेंद्र ने भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक महान के द्वारा बौद्ध धर्म के कराए गए प्रचार प्रसार के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्तूप स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्तूप के ऊपर जाकर सुरक्षा का जायजा लिया स्तूप के नीचे अपर पुलिस अधीक्षक एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ कायमगंज संजय वर्मा, मेरापुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा कारणों से डीएम व एसपी ने मध्य रात के समय संकिसा स्तूप मार्ग का जायजा लिया और रात में गेस्ट हाउस में ही ठहरे। बौद्ध महोत्सव के शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली और सभी का धन्यवाद किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *