राजेन्द्र सिंह धुआंधार

कन्नौज। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति–नारी सुरक्षा, नारी सम्मान फेज 5.0 के तहत बुधवार को ठठिया पुलिस ने लवकुश इंटर कॉलेज ठठिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में थाना ठठिया के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हसीब अहमद, कांस्टेबल आदित्य तिवारी, महिला कांस्टेबल क्षमा वर्मा, सुरीति, सोनम शर्मा और रिचा मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बताया कि संकट की स्थिति में वे 1090 वीमेन पावर लाइन, यूपी डायल 112, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 155260 और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन जैसी सेवाओं से तुरंत मदद प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।