राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। विजयादशमी पर्व पर कन्नौज शहर की दोनों ऐतिहासिक रामलीलाओं में रावण दहन का भव्य आयोजन हुआ। जैसे ही प्रभु श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारा और दशानन धराशायी हुआ, वैसे ही पंडालों में “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे गूंज उठे। शहर के ग्वाल मैदान और एसबीएस कॉलेज मैदान में मंगलवार रात रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों स्थलों पर करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले खड़े किए गए थे, जिनके साथ लंकानुमा सजावट ने वातावरण को आकर्षक बना दिया। मंचन में राम-रावण युद्ध का जीवंत प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद आतिशबाजी के धमाकों के बीच रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। रावण दहन देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। आसमान पटाखों की रोशनी से जगमगा उठा और मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे आयोजन शांति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *