ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
घर से बेकरी कारीगर लापता हो गया। परिजन परेशान है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला काजमखां निवासी रिजवाना ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने पति के साथ चिलौली पठान अपने मायके गई थी। जहां 16 अगस्त को उसके पति रजी खां कंपिल में भांजे की सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। वह रात 11 बजे अपनी ससुराल चिलौली पठान आ गए थे। उसके पति 12 बजे अपने घर काजमखां चले गए। जबकि वह मायके ही रूक गई। महिला कहना है देर रात एक बजे के करीब उसकी पति से फोन से बात भी हुई। जब वह सुबह घर पहुंची तो उसके पति घर पर नहीं थे और ताला लगा था। तब से उसका मोबाइल स्वीच आफ जा रहा है। उसने बताया कि आसपास नाते रिश्तेदारो व सगे संबंधी के यहां खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *