ईस्ट इंडिया टाइम्स/कुलदीप दुबे

इटावा,यू०पी०। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ अभियान के निमित्त भाजपा कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पूरे देश भर में होने वाले लोकसभा व विधानसभाओं के चुनावों (वन नेशन-वन इलेक्शन ) को एक साथ कराने के लिए संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित किया है । वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर सामाजिक स्तर पर हम सभी को समर्थन जुटाना है। भाजपा द्वारा जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में समर्थन पत्र राष्ट्रपति के नाम भेजे जांएगे। बार बार चुनाव कराने में भारी प्रशासनिक खर्च और संशाधनों की बर्बादी होती है। एक बार में चुनाव हो जाने से चुनावी खर्च में भारी कमी आएगी साथ ही साथ चुनाव में लगने वाले अधिकारियों को बार बार चुनावी ड्यूटी से मुक्ति मिलेगी। बार बार लगने वाली आचार सहिंता से अवरुद्ध होने वाले विकास कार्यो को गति मिलेगी। एक बार में चुनाव हो जाने से मतदाताओं में अधिक जागरूकता आएगी साथ ही साथ उत्साह बढ़ेगा जिस से मतदान प्रतिशत बढेगा और लोकतंत्र मजबूत होगा।

एक राष्ट्र-एक चुनाव क्रांतिकारी कदम है जो भारत के लोकतंत्र को और अधिक मजबूती, पारदर्शी और कुशल बना सकता है। इससे न केवल सरकार के कार्यों में निरंतरता आएगी बच्चों

केंद्र सरकार ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए लगातार मुहिम चला रही है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसका ड्राफ्ट भी तैयार करके सौंप दिया है। अब केंद्र सरकार और भाजपा इस पर आगे कदम बढ़ाने से पहले आम जनता का समर्थन जुटाएगी। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे। वे ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के फायदे गिनाएंगे। प्रबुद्धजनों के बीच चर्चा का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत पर्चे बांटेंगे। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रस्ताव को आम जनता की ओर से राष्ट्रपति को भिजवाया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद द्विय रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक गोपाल मोहन शर्मा, एम पी सिंह तोमर, विरला शाक्या, संजू चौधरी, अभिषेक मिश्रा, दीप नारायण शुक्ला, मधु तोमर व कार्यक्रम सह-संयोजक व कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया उपस्थित रहें।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *