काली अखाड़ा, घोड़े, झांकी रहेंगे आकर्षण का केंद्र



फिरोजाबाद– ज़िला ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद की एक बैठक जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में परशुराम शोभा यात्रा अध्यक्ष आशू उपाध्याय एवं पदाधिकारियों के साथ परशुराम शिविर पर बुलाई गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम शोभा यात्रा 11 मई को निकाली जायेगी शोभा यात्रा राजा दाल मील रसूलपुर से प्रारंभ होकर छोटा चौराहा, घंटाघर, सेंट्रल चौराहा, डाकखाना चौराहा होती हुई परशुराम शिविर पहुंचेगी शोभा यात्रा मै अनेक झांकियां, काली अखाड़ा, भस्म होली, आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगी व सभी विप्रबंधु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, समस्त बिप्र बंधुओं, माता बहनों और युवाओं से निवेदन है कि भगवान परशुराम शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा परशुराम शोभा यात्रा को सफल बनाएं। बैठक में कौशल किशोर उपाध्याय, बसंत शर्मा, आशु उपाध्याय, अशोक शुक्ला, हनी पचौरी, श्री ओम शर्मा, निक्की शर्मा, अतुल उपाध्याय, गोपाल भारद्वाज, ऋतिक उपाध्याय गौरव मिश्रा, देव शर्मा, बी एन शर्मा आदि मौजूद रहे।

