ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

बाजपुर/ उधमसिंह नगर: उत्तराखंड शासन सचिव रणवीर सिंह चौहान ने गन्ना एवं चीनी आयुक्त काशीपुर को पत्र लिखकर कर कार्यवाही करने तथा चीनी मिलों कब बकाया गन्ना भुगतान भी कर दिया गया।
डोईवाला हेतु रू० 22.53 करोड़, किच्छा हेतु रू० 21.81 करोड, बाजपुर हेतु रू० 25.98 करोड़ तथा नादेही हेतु रू० 21.82 करोड़, इस प्रकार कुल रू०92.14 करोड़ (रू० बयानवे करोड़ चौदह लाख संलग्न अलॉटमेंट आई०डी० के अनुसार आपके निवर्तन पर रखने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।विभाग द्वारा उन कारणों का पता लगाया जाएगा कि डोईवाला तथा बाजपुर चीनी मिलें इतनी अधिक हानि के साथ क्यों संचालित हो रही हैं तथा उनको पुनर्जीवन करने अथवा राजकोष पर आने वाले बोझ को हटाने हेतु क्या रणनीति तैयार की जा रही है यह इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा मिलों की राजस्व हानि का बोझ उठाने की अग्रेत्तर सम्भावना न्यूनतम है। वही किसान नेता अजीत प्रताप सिंह रंधावा ने किसानों का गंदा बकाया भुगतान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया।
””””””””””””””””””””””””””””””

बकाया गन्ना भुगतान भी शीघ्र करें सरकार – बाजवा

चीनी मिल व आसमानी का आधुनिकीरण जरूरी

बाजवा ने दर्जा राज्य मंत्री से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
बाजपुर नगर: संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगतार सिंह बाजवा ने गन्ना दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू से मिलकर किसानों के भुगतान हेतु अवमुक्त की गई धनराशि व मृतक आश्रितों के नियोजन हेतु धन्यवाद करते हुए चीनी मिल व आसवानी के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा गन्ना मूल्य भुगतान के लिए लगभग 25.98 करोड़ अवमुक्त किए गए हैं।
शीघ्र किसानों को मिलनी चाहिए और किसानों को गन्ने की नई प्रजातियां व नई तकनीकी उपलब्ध कराने के साथ ही चीनी मिल व आसवानी को बाजपुर की आर्थिक रीढ़ बताते हुए कहा सरकार को विशेष पैकेज देकर इनके आधुनिकीकरण पर जोर देना चाहिए साथ ही चीनी मिल के कर्मचारियों के रुके हुए वेतन का भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं का भी समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।बाजवा ने बताया कि दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू द्वारा उक्त मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *