ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: वन्नाखेड़ा गांव सानी के समस्त ग्राम वासियों ने एसडीम डॉक्टर अमृता शर्मा को अवगत कराते हुए बताया गांव बन्नाखेड़ा सानी में सिरला नदी के डैम से सिचाई के लिए पक्की नहर का निर्माण वर्ष 2011-12 में हुआ था। समस्त ग्रामवासी अपनी कृषि भूमि सिंचाई करके अपनी फसल उगा सके। पूर्वजों के समय से रास्ते किनारे पुलिया के पास कलश पूजा घाट व गो घाट का पक्का निर्माण भी लगभग 2011-12 में हुआ था। गो घाट” हमारा पूर्वजों के समय से है।30 मई शुक्रवार को गो घाट व नहर को तेजवीर सिंह पुत्र अजीत सिंह व इनके सहयोगी रिक्की भण्डाल,विनोद सिंह,मनिन्दर सिंह,जमील हुसेन के द्वारा 4 ट्रक्टरों से गो घाट व नहर को पाट दिया गया है।गो घाट की सुरक्षा दीवार को तोड़कर अपने घर ले गये।गो घाट समस्त ग्रामवासियों के आस्था का प्रतीक है। समस्त ग्राम वासियों ने एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा से अनुरोध कर गो-घाट को अतिक्रमण मुक्त कराया जाये व नहर के स्वरूप को सही किए जाने की मांग की अतिक्रमणकार्यों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस मौके पर चन्द्र सिह,कमलेश,वसन्ती,रेखा,
गीता,पिंकी,लीला देवी,रामवती आकाश सिंह,कुलबीर सिंह, बचन सिंह,अमर सिंह,गौरव सिंह,खेम सिंह,अशोक कुमार, जगदीश सिंह आदि मौजूद थे।