ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

सिरसागंज/फ़िरोज़ाबाद। विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के अंतर्गत जिला फिरोजाबाद शाखा के तत्वाधान में विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विज्ञान भारती के कार्यालय पर विज्ञान कैम्प के दसवें दिवस पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर अलग- अलग स्लोगन से आम जनमानस को जागरूक संदेश प्रदान किया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगन जैसे प्रकृति का ना करें हरण, आओ बचाएं पर्यावरण, वृक्ष धरा के भूषण है, करते दूर प्रदूषण है, स्वच्छ पर्यावरण से नाता जोड़ो, बीमारियों से मुँह मोड़ो, वृक्ष हैं इस पर्यावरण के आभूषण, इनसे होता दूर प्रदूषण, पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी बनेगा देश महान, आओ मिलकर पर्यावरण दिवस मनाएं, इस धरती को सबके जीने योग्य बनाएं, पर्यावरण की हो सुरक्षा, जिससे बढ़कर नहीं तपस्या, पर्यावरण है सबकी जान, वृक्ष लगाकर करो इसका सम्मान, आओ मिलकर वृक्ष लगाएं, पर्यावरण को बचाएं आदि जागरूक स्लोगन प्रदर्शित किए। जिसमें कु स्वीटी तिवारी, तनु, ऐंजल यादव, माधुरी सिंह, आयुषी कुमारी, भावना, समीर खान, सचिन कुमार, अर्पित कुमार, रोहित कुमार, रितिक कुमार, मनीष कुमार आदि की सहभागिता रही।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *