ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। प्यार कब और किसे हों जाए ये कोई नहीं जानता है। प्यार जब परवान चढ़ता है तब दो प्रेमी सब कुछ भूल जाता है। ऐसा ही एक मामला कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां तीन बच्चों की मां और तीन बच्चों के पिता प्यार की डोर बढ़ाने के लिए घर से रफूचक्कर हो गए। तीन बच्चों की मां और तीन बच्चों के पिता अपने कलेजे के टुकड़ों और पति और पत्नी को छोड़कर घर से चले गए। ठठिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पिता ने ठठिया थाना प्रभारी जेपी शर्मा को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि मैंने अपनी पुत्री की शादी इटावा जनपद में 15 साल पहले की थी। मेरी पुत्री के तीन बच्चे हैं। कुछ दिन के लिए मेरी पुत्री मेरे घर आई थी। 10 जून को मेरे पुत्री को मेरे गांव के एक व्यक्ति भगा ले गया है। वो भी तीन बच्चों का पिता है। मेरी पुत्री घर से जेवरात और 70 हजार रुपये नगद ले गई है। दोनों लोग अपने अपने बच्चों को घर पर ही छोड़ कर फरार हो गए।