ईस्ट इंडिया टाइम्स
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।

बागपत/ बड़ौत/ तहसील क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में कश्यप समाज भाईचारा सम्मेलन व पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पूर्व सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
पूर्व सांसद डॉ सत्यपाल सिंह द्वारा जिलेभर में किये गये विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए पगड़ी पहनकर समान किया। डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा 2019/24 के लोकसभा चुनावों में कश्यप समाज ने खूब वोट देकर जिताने का काम किया था। कश्यप समाज ने हमेशा भाजपा को वोट किया है। पहली सरकारों में कमजोर लोगों को वोट नहीं डालने दिया जाता था। अपने हक के लिए गरीब आदमी आवाज नहीं उठा सकता था। आज सब बदल गया है। भाईचारे के लिए सबकों इकट्ठा रहना है। कोई आपको बांटने की कोशिश करे तो बंटना नहीं है। सबको मिलकर काम करना है। बिना शिक्षा के प्रगति नहीं है।
पिछले 10 वर्षों में विकास के बहुत से कार्य क्षेत्र में हुए हैं। जनपद में लगभग साढ़े आठ हजार बच्चों को रोजगार भी दिलाया गया। अमूल प्लांट का फायदा सभी वर्गों के लोगों को मिलने वाला है। रोजगार के अवसर भी देगा।यह प्लांट लाने के लिए पिछले 5-6 साल से कोशिश कर रहा था।अमूल प्लांट क्षेत्र के लिए बड़ा वरदान साबित होगा। गांव में उनकी सांसद निधि से बनी कश्यप चौपाल का भी उद्घाटन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, राधेश्याम शर्मा, प्रमेन्द्र तोमर, प्रकाश तोमर, पवन शर्मा, दीपक शर्मा, ग्राम प्रधान अश्वनी तोमर, प्रभात तोमर, शिवेन्दु दत्त शर्मा, कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र कश्यप, अनिल तोमर, सुरेंद्र कश्यप, चरण सिंह कश्यप, सुभाष बैरागी, दिपक भारती, राजीव तोमर, रविन्द्र आर्य, प्रभात तोमर, राजगोपाल कश्यप, पाल कश्यप, सत्यबीर सिंह बड़का, मनोज कटारिया, अमित तितरौदा, डॉ सतेन्द्र तोमर, प्रवीण फौजी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।