रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/ बागपत में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय, बागपत में महान समाज सुधारक साहू जी महाराज की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव ने साहू जी महाराज के जीवन और उनके द्वारा समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि साहू जी महाराज कोल्हापुर रियासत के शासक थे। इन्का शासन काल 1894 से 1922 तक था। इस अवधि में इन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में असाधारण कार्य किए नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में
आरक्षण की व्यवस्था सर्वप्रथम इन्होंने ही शुरू की थी, शिक्षा के प्रसार, अंतर-जातीय विवाह को बढ़ावा देने और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने साहू जी महाराज के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी ने इस अवसर पर समाज में समानता और न्याय स्थापित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई! संचालन महबूब मलिक जी ने किया। इस अवसर पर निम्नलिखित नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें
डॉ सतीश गौड़ बिल्लू प्रधान सन्नी सुलानिया अब्दुल वाहिद शाहरुख खान दीपक गुर्जर प्रताप पहलवान अशोक कश्यप अखिल राजपूत राहुल यादव भालेन्द्र यादव आदि।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *