ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद-
जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा तीज प्रदर्शनी का आयोजन क्लब में किया गया। महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने फीता काटकर किया। जायन्ट्स के केन्द्रीय समिति सदस्य शिवराज सिंह, विशिष्ट समिति सदस्य उषा यादव, उपाध्यक्ष विपिन मित्तल की उपस्थिति रही। महापौर ने महिला शक्ति की पदाधिकारियों के साथ अवलोकन किया। हर प्रकार की जरूरतमंद सामान मौजूद था। संस्था अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने कहा महिला शक्ति हमेशा ही सेवा कार्य करती आई है। तीज प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य धन अर्जन करना है। इसमें स्टॉल्स बुकिंग करने से जो धन लाभ होगा, वह सामाजिक सेवा कार्य, असहाय बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य, निर्धन कन्या के विवाह, दिव्यांग सेवा, वृद्धजनों की सेवा आदि में लगाया जाएगा। प्रदर्शनी में कुछ स्टॉल जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क स्टॉल दिए गए। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया इस मेले में आयी हुए हर महिला को पौधा गिफ्ट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सहजन, अनार, तुलसी, कनेर, अमरूद आदि रहे। मेले मे कानपुर, बरेली, अलीगढ़, दिल्ली, हाथरस, फिरोजाबाद के दुकानदारों व बुटीक वालों ने स्टाल लगाए हैं। डिजाइनर कपड़े, ज्वेलरी, रेसिन प्रोडक्ट, भगवान की पोशाक, बेडशीट, चटपटी चाट, घरेलू उपयोगी सामान आदि उपलब्ध है। वित्त् निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने कहा मथुरा के न्यारा ज्वेलर्स एवं आगरा के किसना ज्वेलर्स ने सोने, चाँदी व डायमंड के आभूषणों की प्रदर्शनी लगाकर शोभा बढ़ाई।मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ रहा। शहर के रवींद्रनाथ कन्हैया लाल ज्वेलर्स के द्वारा हर दो घंटे में लकी ड्रॉ में चाँदी का उपहार दिया गया। पहले लकी ड्रॉ की विजेता वर्तिका जैन रही। एंकर का पद्भार प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान एवं मंजू सिंह ने निभाया। फेडरेशन ऑफिसर रश्मि अग्रवाल, रैनू अरोरा, नीतू, तनु ने तम्बोला और मनोरंजक गेम खिलाये। यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल, फेडरेशन ऑफिसर कल्पना राजोरिया, बीना चैहान, ऊषा पाराशर, डिंपल गुप्ता, नीता गुप्ता, पूनम गुप्ता शीनू, गौरी, मोनिका, उषा, सीमा, दीपाली, एकता, निहारिका, अनीता, गुंजन, निक्की आदि मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *