ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल का कन्नौज जनपद के मानीमऊ बॉर्डर पर पहुंचने पर कन्नौज जनपद जिलाध्यक्ष राज शर्मा एवं समाजसेवक व पूर्व सदस्य जिला पंचायत विनय दुबे के नेतृत्व में फूल माला पहनकर स्वागत किया गया, प्रदेश अध्यक्ष के मानीमऊ पहुंचने पर सबसे पहले उमेश दुबे के दुकान पर पहुंच कर चोरी हुई दुकान का निरीक्षण कर पीड़ित दुकानदार उमेश दुबे से गहनता से बात की एवं तुरंत कन्नौज पुलिस अधीक्षक से चोरी का खुलासा करने के लिए वार्ता की। मानीमऊ के व्यापारियों से वार्ता करने के बाद सरायमीरा में पटेल फर्नीचर की दुकान पर जिले के व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी व्यापारी को डरने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई अधिकारी व्यापारी का शोषण करता है तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। जीएसटी में सरलीकरण के लिए सरकार से वार्ता करने के लिए भरोसा दिलाया।व्यापारियों की कोई भी समस्या को प्रदेश सरकार एवं जिला मुख्यालय के अधिकारी गंभीरता से सुने।
जिलाध्यक्ष राज शर्मा ने कहा किसी भी व्यापारी को कोई दिक्कत हो वह अपनी समस्या को हम तक पहुंचने में संकोच न करें। समाजसेवक व पूर्व सदस्य जिला पंचायत विनय दुबे ने कहा कि मेरी किसी को भी किसी तरह से आवश्यकता हो तो मैं हर तरह से लोगो की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर हूं । स्वागत करने वालों में चेतन दुबे, आनंद तिवारी, रमेश मल्होत्रा, संजीव पांडे, जयंत प्रताप , प्रदीप शर्मा, दिनेश कटियार, विनोद पटेल, आशीष कटियार, लाल, विपिन सहित व्यापारी नेता मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।