ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जलालाबाद क्षेत्र के गांव नेकपुर कायस्थ में 20 अगस्त को बिजली के करंट से हुए हादसे ने एक परिवार को गहरा सदमा पहुंचा दी। घटना में विनय चन्द्र के 19 वर्षीय पुत्र शनि और 17 वर्षीय पुत्री नेहा की मौत हो गई थी। दोनों भाई-बहन घर में इनवर्टर में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ गए थे।
अचानक हुई इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। माता नेमा देवी, जो मिरगावा में आंगनवाड़ी कार्यकत्री थीं, को इस घटना से गहरा सदमा लगा। उनके पति दिनेश जाटव, जो नेपाल में प्राइवेट नौकरी करते हैं, घटना के बाद घर लौटकर परिवार को संभालने पहुंचे। और दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक बच्चों की मां नेमा देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई और उनका इलाज पहले कन्नौज के निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम करीब 5 बजे नेमा देवी ने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सुनते ही बेटी काजल की रो-रोकर हालत खराब हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शनि और नेहा पढ़ाई के साथ घर के कामों में भी माता-पिता की मदद किया करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।