ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज: थाना तालग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कन्हैया गिहार (26) पुत्र कमल सिंह को 1 किलो 40 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और 100 रुपये नगद भी बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप के पर्यवेक्षण में थाना तालग्राम थानाध्यक्ष शशिकान्त कन्नौजिया,
उपनिरीक्षक शिवकिशोर सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार द्वारा चेकिंग के दौरान कन्हैया गिहार को बलनपुर जाने वाली कच्ची सड़क से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना तालग्राम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।