रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

जहानगंज/फर्रुखाबाद।
जहानगंज थाना पुलिस ने बीती रात काली नदी के निकट मुठभेड़ में गोली से घायल शातिर अपराधी अमजद खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे थाना जहानगंज पुलिस द्वारा काली नदी के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। किन्तु वह नहीं रुका। उसने अचानक अपनी बाइक मोड़कर पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा अपने बचाव में आत्म सुरक्षा में फायर किये। जिससे उस व्यक्ति के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल व्यक्ति अमजद खान पुत्र जोहरी खान निवासी उस्मानपुर थाना विशुनगढ़ जनपद कन्नौज का निवासी है। जिसे तत्काल उपचार हेतु सरकारी वाहन से सीएचसी कमालगंज भेजा गया। पुलिस को हमलावर के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर मिला। मौके पर बाइक हीरो सुपर स्पलैडर स्लेटी रंग की जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अपराधी पर चोरी,लूट, डकैती के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने बताया कि एसपी आरती सिंह के निर्देश पर चलाएं गए चेकिंग अभियान में बीती रात जहानगंज थाना पुलिस को काफी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी अमजद को गिरफ्तार किया है। उसके पास बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है।