रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

फर्रुखाबाद।
बरेली हिंसा में
गिरफ्तार किये गये मौलाना तकरीर रजा को गुपचुप तरीके से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ भेज दिया गया। जिला प्रशासन व जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है शनिवार को लगभग 3 बजे बज्रवाहन से बरेली एसओजी और पुलिस की टीम मौलाना को सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ लेकर आयी। मौलाना को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मौलाना तौकीर रजा इत्तेहाद-ए-मिललत काउंसिल के प्रमुख हैं। तौकीर रजा आला हजरत खानदान से आते हैं। सपा सरकार में हथकरधा विभाग का उपाध्यक्ष बनाया गया था।सेन्ट्रल जेल प्रशासन ने मौलाना से सम्बंधित किसी भी जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की।