ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर।विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख सुखमन कौर ओलख विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर विकासखंड अधिकारी शेखर जोशी द्वारा संयुक्त रूप से दो महान भारतीय हस्तियों में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। जो भारत में एक राष्ट्रीय अवकाश है। लाल बहादुर शास्त्री भी आज के ही दिन जन्मे थे, जो भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे थे।महात्मा गांधी कौन थे: भारत के राष्ट्रपिता, जिन्हें ‘बापू’ भी कहा जाता है। कब जन्मे: 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में। क्यों महत्वपूर्ण: उन्होंने अहिंसा के माध्यम से भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया।
लाल बहादुर शास्त्री कौन थे: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और एक अनुभवी राजनेता। कब जन्मे: 2 अक्टूबर 1904 को।
क्यों महत्वपूर्ण: उन्होंने हरित क्रांति की शुरुआत की और “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया।