ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। सवारियां लेकर जा रहे एक ऑटो की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिडंत हो गई। दुर्घटना में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सवारियां घायल हुई हैं।
बताते चलें कि, कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में हुये हादसे में कन्नौज के सारोतोप गांव के छोटेलाल पाल, बजरिया शेखाना मोहल्ला की निवासी अख्तरी बेगम, बिल्हौर के दलेलपुर गांव निवासी बीएससी की छात्रा छाया घायल हुये हैं। जबकि दुर्घटना में एक महिला की मौत भी हो गई। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी था। मृतक महिला के शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल मामले कि सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतक महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *