रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर

बागपत/चुनाव में लम्बे इंतजार के बाद रविवार को भाजपा के जनपद को नव-निर्वाचित अध्यक्ष मिल जाएगा। रविवार दोपहर 1 बजे चमरावल रोड पर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित होगी। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल होने पहुचेंगे चुनाव अधिकारी अशोक जाटव जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।जनपद में अध्यक्ष पद के लिए 59 ने आवेदन किए थे।
रविवार को होने वाली बैठक में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, भाजपा के जिला पदाधिकारीयों के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी एवम् प्रदेश के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित भी शामिल होंगे
जिला चुनाव अधिकारी के वाट्सअप पर जिलाध्यक्ष के नाम भेजेंंगे, उसके बाद उनके नाम की घोषणा की जाएगी।
जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया संगठन चुनाव पार्टी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता होती है। जो फैसला शिर्ष नेतृत्व का होगा वो सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मान्य होगा।
सभी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे। जिला अध्यक्ष की घोषणा कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह बड़का, व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक रविंन्द्र आर्य, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, दिनेश प्रधान, सुनील दीक्षित आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष चुनाव का नामांकन 8 जनवरी को संपन्न हुआ था। जिसमें भाजपा संगठन में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, चित्रकूट के जिला पंचायत अध्यक्ष व जनपद के जिला चुनाव अधिकारी अशोक जाटव के साथ-साथ सहचुनाव अधिकारी के रूप में जिला महामंत्री सरिता चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ था।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *