फिरोजाबाद ।

गृहकर व जल कर टैक्स वसूली के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति को लेकर निगम अधिकारियों द्वारा सिटी में चलाए गए विशेष वसूली अभियान के तहत 31 मार्च तक कुल 45.66 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली की गई है। जो, विगत वर्ष के 33.75 करोड़ से 35प्रतिशत अधिक तथा अपेक्षित लक्ष्य 42.50करोड़ से 3.16 करोड़ रुपए अधिक है। जिसमें, 31 मार्च की कुल राजस्व वसूली 63लाख से अधिक रही।

निगम की महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त ऋषि राज ने इस उपलब्धि के लिए कर विभाग, जलकल विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की है तथा, आशा व्यक्त की है कि, नगर निगम के समस्त कार्मिक आगामी वर्षों में भी अपेक्षित वसूली लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे।

महापौर कामिनी राठौर ने इस उपलब्धि के लिए नगर के समस्त कर दाताओं का और नगर आयुक्त ऋषि राज ने वसूली अभियान में सहयोग हेतु समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *