मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहे आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने संभाला कन्नौज डीएम का पदभार और सुभ्रांत कुमार शुक्ल का इटावा हुआ स्थानांतरण
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहे आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बुधवार को कन्नौज जिले के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। बीते मंगलवार की सायं योगी सरकार ने 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर किये थे। इनमें मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहने के अलावा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक के पद पर भी कार्यरत रहे आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज जिले का पदभार दिया गया था।
वहीं अब तक कन्नौज जिले के डीएम रहे सुभ्रांत कुमार शुक्ल को इटावा स्थानांतरित किया गया था। बुधवार को कन्नौज जिले की कमान संभालने वाले नवागंतुक जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जिले का पदभार ग्रहण कर लिया। आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के जिले का पदभार ग्रहण करने पर शासन प्रशासन के अधिकारियों ,
कर्मचारियों के अलावा जिले के राजनैतिक दलों सहित प्रेस के लोगों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट कन्नौज स्थिति कोषागार में पहॅुचकर डबल लॉक का चार्ज संभाला एवं पूर्व जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने पासबुक ऑफ पासवर्ड की डायरी देकर विभिन्न साइटों के पासवर्ड की जानकारी देते हुये कहा कि यहां की टीम बहुत परिश्रमिक है। प्रत्येक योजनाओं को धरातल तक पहॅुचाने में आपका सहयोग करेगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागंतुक जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का विकास कराना प्राथमिकता में हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुॅचाने पर जोर दिया जायेगा। प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने का कार्य कर रही है, जिससे लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ समृद्ध हो सके। कहा कि पूर्व की भांति ही पूरी टीम के साथ अच्छे से अच्छा कार्य किया जायेगा। जिले की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर खास ध्यान दिया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आशीष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post Comment