×

सजीव झांकियो के साथ योगीराज की निकाली गई भव्य शोभायात्रा जगह जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवालफिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा मनमोहक झांकिया निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान से संबंधित कई सजीव झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। भगवान श्रीकृष्ण के डोले पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। आरती उतारकर पालन हार के जयकारों की गूंज होने लगी। भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में सोमवार को शोभायात्रा का शुभारंभ सांय 7 बजे सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से हुआ। नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने दीप प्रज्वलन किया। शिक्षाविद डा. मयंक भटनागर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव ने आरती उतारी। शोभायात्रा घंटाघर चौराहा, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा होते हुए जलेसर रोड, क्लब चौराहा से सर्विस रोड स्थित गोपाल आश्रम पर पहुंची। शोभायात्रा मार्ग को आकर्षक विद्युत् रोशनी से सजाया गया। जगह जगह तोरण द्वारा बनाए गए। शोभायात्रा को देखने के लिए जनसैलाब उमड पडा। मुख्य डोले में योगीराज भगवान कृष्ण के स्वरूप विराजमान थे। अन्य मनमोहक झांकियों के आगे बैंड वाजे मधुर धुने बजा रहे थे। मां काली की झांकी, इटावा के घोड़े आकर्षण का केन्द्र रहे। जहा रूकते थे वहां भीड़ उमड पडती थी। शोभायात्रा में जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार, सीओ सिटी हिमांशू गौरव ने संभाली शोभायात्रा मार्ग की मार्ग कमान। कई थानों का फोर्स था तैनात। इस अवसर हीरेन्द्र यादव, श्याम सिंह यादव, उमेश यादव, धर्मसिंह यादव एडवोकेट, भूरी सिंह यादव, अशोक यादव, चन्द्र प्रकाश यादव, देश दीपक यादव के अलावा समाज के लोग शामिल थे।

Post Comment

You May Have Missed