×

छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपना स्थान पक्का किया


ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज में मंडलीय कुराश माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता 14,17,19 आयु वर्ग बालक /बालिका का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कानपुर नगर व फर्रुखाबाद के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी द्वारा छात्र-छात्रा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का प्रारंभ करवाया। विभिन्न भार वर्गों में कानपुर नगर के ओ ई एफ इंटर कॉलेज, राम लला इंटर कॉलेज व सीपीवीएन इंटर कॉलेज कायमगंज के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपना स्थान पक्का किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जनपद अयोध्या में दिनांक 9 से 11 सितंबर को होना प्रस्तावित है।

Previous post

अनुसूचित जाति की महिला की हुई रसोईया के पद तैनाती, बच्चों ने छोड़ा स्कूल जाना, ग्रामीणों का आरोप प्रधान ने मनमाने तरीके से की रसोई पद पर तैनाती

Next post

भाजपा ने जाति, मजहब के नाम से किसी से भेदभाव नहीं किया : डॉ सत्यपाल सिंह

Post Comment

You May Have Missed