×

भाजपा ने जाति, मजहब के नाम से किसी से भेदभाव नहीं किया : डॉ सत्यपाल सिंह

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से 48 फीसदी मुसलमान भी लाभान्वित

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत बागपत / बागपत में एक नंबर डायल कर बैठक में मौजूद नेताओं को पूर्व सांसद ने दिलाई भाजपा की सदस्यताबागपत।पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद रहे डॉ सत्यपाल सिंह ने भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व सांसद ने कहा कि ,देश व समाज के हित के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें। कहा,पार्टी की विचारधारा के कारण जो लोग हमसे जुड़ना चाहते हैं, वो हम तक नहीं पहुंच पाते हैं,हमें उन तक खुद पहुंचना होगा। उन्होंने कहा ,हम सब इस कार्यक्रम के साथ मेहनत से लगेंगे और साधारण सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएंगे।उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में गुंडागर्दी खत्म हुई, अपराध खत्म हुआ, साथ ही पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान पनपी गुंडागर्दी समाप्त कर दी गई है। कहा कि ,भाजपा सरकार में मुसलमानों को सबसे ज्यादा फायदा मिला। उन्होंने कहा , इस जनपद में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से 48 फीसदी मुसलमानों को फायदा मिला है।इससे साफ है भाजपा जाति मजहब के नाम से किसी से भेदभाव नहीं करती, लेकिन जो लोग गलत काम करते हैं भाजपा उन्हें संरक्षण देने का काम नहीं करती। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों को 8800002024 नंबर डायल कर एकसाथ सदस्यता दिलाई ।जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य देते हुए कहा कि, हमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं। कहा कि, अब जिला और मण्डल स्तर पर पर सदस्यता अभियान को गति देनी है। मोर्चो के सभी अध्यक्ष को अपनी टीम के साथ प्रत्येक बूथ व डोर टू डोर पहुंचकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने की बात कही। उन्होंने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसमें हरेक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।संचालन कर रही सदस्यता अभियान की जिला संयोजिका व महामंत्री सरिता चौधरी व मंडल प्रभारी प्रदीप ठाकुर ने भी सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के सहसंयोजक कुलदीप भारद्वाज नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेन्द्र धामा, जाट सभा के अध्यक्ष देवेंद्र धामा, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खौखर, राजेश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, राजीव तोमर, प्रकाश तोमर, आत्माराम मौर्य, डॉ शराफत अली, जिला मंत्री सत्यपाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष संदीप प्रजापति मनजीत गुर्जर, सतबीर बड़का, प्रदीप चौहान, रविन्द्र आर्य, अजय शर्मा, अमित उपाध्याय, सुनील दीक्षित, दिनेश प्रधान, प्रभात स्वामी, राकी शर्मा, इरशाद, रूबी खान आदि मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed