ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात कर बाजपुर को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए वर्षाकाल से पूर्व लेबड़ा नदी की तलीझाड़ सफाई कराने की माँग की। जिलाधिकारी
नितिन सिंह भदौरिया ने जल्द सफाई कार्य प्रारम्भ कराने का आश्वासन दिया। साथ ही बताया बेरिया रोड व ग्राम चकरपुर में उच्चीकृत होने वाले लेबड़ा नदी पुलों का निर्माण कार्य भी जल्द प्रारम्भ होगा।